फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If budget is available, the doubling of railway track which has been stalled for five years can be done at a fast pace.

Ghazipur News: बजट मिले तो सरपट हो रेलवे ट्रैक का पांच वर्षों से रुका दोहरीकरण का काम

Wed, 24 Jun 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
If budget is available, the doubling of railway track which has been stalled for five years can be done at a fast pace.
ताड़ीघाट-सिटी रेल स्टेशन रेलखंड का अधूरा दोहरीकरण का कार्य। संवाद
सुहवल। ताड़ीघाट-सिटी रेलवे स्टेशन रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य पांच साल से अधूरा पड़ा है। बजट के अभाव में रेल सह सड़क पुल के पीयर संख्या ए-2 से सिटी स्टेशन तक करीब पांच किलोमीटर लंबे हिस्से में निर्माण कार्य ठप है। इसके चलते इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर ट्रेनों का सुचारु और तेज संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


करीब 9.6 किलोमीटर लंबे ताड़ीघाट-सिटी रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना की अनुमानित लागत 60 करोड़ रुपये है। वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 30 करोड़ रुपये जारी किए थे, लेकिन इसके बाद दूसरी किस्त नहीं मिलने से कार्य आगे नहीं बढ़ सका। यह परियोजना 1766 करोड़ रुपये की ताड़ीघाट-मऊ रेल विस्तार योजना का हिस्सा है, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 नवंबर 2016 को रखी थी। मार्च 2024 में ताड़ीघाट से सिटी स्टेशन तक सिंगल रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन दोहरीकरण का कार्य अब भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत दोहरीकरण के लिए आवश्यक 49 पिलरों का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब गार्डर स्थापित करने, वायाडक्ट की ढलाई, नई रेल लाइन बिछाने तथा सिग्नलिंग व्यवस्था विकसित करने का कार्य शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोहरीकरण पूरा होने के बाद इस मार्ग पर दोनों दिशाओं में ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम होगा। इससे ट्रेनों की क्रॉसिंग में लगने वाला समय कम होगा और परिचालन क्षमता में भी वृद्धि होगी।


आरवीएनएल के परियोजना निदेशक पीके सिंह ने बताया कि पीयर संख्या ए-2 से सिटी स्टेशन तक दोहरीकरण का कार्य फिलहाल बजट के अभाव में रुका हुआ है। बजट उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed