{"_id":"63cd73f75dba5c4f681fb069","slug":"identification-of-two-more-youths-killed-in-plane-crash-ghazipur-news-vns695106267-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विमान हादसे में मृत दो और युवकों की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विमान हादसे में मृत दो और युवकों की शिनाख्त
विज्ञापन
नेपाल के पोखरा विमान हादसे में मृत चार युवकों में से रविवार की देर शाम दो और शवों की शिनाख्त हो गई। इसमें चकजैनब गांव निवासी अनिल राजभर एवं धरवां गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा के शव शामिल हैं। अब सिर्फ सोनू जायसवाल के शव की पहचान होनी बाकी है।
मालूम हो कि बीते 15 जनवरी को नेपाल विमान हादसे में बरेसर थाना क्षेत्र के चार युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों के शव की पहचान को लेकर काफी विलंब होने से परिजनों में भारी आक्रोश था। देर शाम त्रिभुवन यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस एंड इंस्टीट्यूट के द्वारा जारी सूची में कुल 39 शवों की पहचान की गई है। जिन दो शवों की शिनाख्त हुई है। इसमें जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र के चकजैनब गांव निवासी अनिल राजभर एवं धरवां गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा के शव हैं। अब तक चार शवों में से तीन की पहचान हो गई है। अब केवल सोनू जायसवाल के शव की पहचान होनी शेष है। आशा है कि सोमवार को उसके शव की भी पहचान हो जाएगी। हादसे में मृत विशाल शर्मा की शिनाख्त शनिवार की शाम तक हो गई थी।
अभी तक कुल 71 शव की पहचान हो गई है। अब एक मात्र शव की पहचान होनी शेष है। यह शव चकजैनब गांव निवासी सोनू जायसवाल के होने की संभावना जताई जा रही है। इस विमान हादसे में 68 यात्रियों के साथ चार क्रू मेंबरों की मौत हुई थी। इस तरह से हादसे में 72 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। काठमांडो में मृतकों के शव को लेने के लिए गए परिजनों के साथ गाड़ी के चालकों को भी घर लौटने को व्याकुल है। इधर मृतकों के शव गांव नहीं आने से परिजनों में भारी निराशा है। गांवों में अभी भी मातम छाया हुआ है। मृतकों के घर के चूल्हे अभी भी नहीं जल रहे हैं। घटना के सात दिन बाद भी मृतकों के शव न आने से परिजनों की आंखें रो-रोकर पथरा गई हैं। रिश्तेदार से लेकर गांव घर के लोग टकटकी लगाए हुए हैं।