{"_id":"64fcbd5ffc12ff9a39034364","slug":"i-will-die-only-by-tying-jammu-and-kashmir-together-manoj-sinha-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-3318-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर को एक सूत्र में बांधकर ही दम लूंगा : मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर को एक सूत्र में बांधकर ही दम लूंगा : मनोज सिन्हा
विज्ञापन
बाराचवर विकासखंड के अमरनाथ पूर्वांचल इंटर कॉलेज सहजतपुर के परिसर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. रामनाथ यादव की मूर्ति का अनावरण जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हमें जो जिम्मेदारी मिली है मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि आपका यह लाल जम्मू- कश्मीर को एक सूत्र में बांधकर ही दम लेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा की बदौलत ही भारत विश्वगुरु रहा है। बहुत जल्द ही यह दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
उप राज्यपाल ने कहा की स्व. रामनाथ समाजवाद के अच्छे सिपाही होने के साथ ही हमारे गुरु भी रहे। अंग्रेजी के अध्यापक के तौर पर उन्होंने अपने विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा देने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
विज्ञापन
रामनाथ जी हमारे शिक्षक रहे उनकी प्रतिमा का अनावरण कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सासंद नीरज शेखर एवं पूर्व प्रमुख के परिजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि कुछ लोग उनकी मूर्ति का अनावरण नहीं करने देना चाहते थे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, कृष्णबिहारी राय, नरेंद्र सिंह, अरविंद राय, श्यामराज तिवारी, नथुनी सिंह, कृष्णानंद राय, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, अंगद यादव, बब्बन यादव, कौशल सिंह, वासुदेव पांडेय, कमलेश यादव, कृपाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक विरेंद्र सिंह तथा संचालन डॉ. सानंद सिंह एवं कमलेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। अंत में आभार कालेज के प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव ने व्यक्त किया।
0000
इनसेट
कांस्य धातु से निर्मित है मूर्ति
दुबिहा। कांस्य धातु से निर्मित यह आदमकद मूर्ति छह फीट ऊंची और एक टन वजनी है। इसको सांसद नीरज शेखर ने सपा के शासनकाल में निर्मित कराया था। पांच वर्षों से अमरनाथ इंटर कालेज के परिसर में स्थापित यह मूर्ति तब से अनावरण के लिए किसी माननीय की प्रतीक्षा में राह निहार रही थी।
एक माह में उपलब्ध कराएंगे जांच संबंधी उपकरण
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से वापस लौटने के बाद जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार की शाम को शहर के छावनी लाइन स्थित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कालेज के प्राचार्य से महाविद्यालय के संबंध में जानकारी हासिल की।
इसके बाद सभाकक्ष में चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों को संबोधित किया। उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कॉलेज को जांच संबंधी जो उपकरण उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं उनकी ओर से उसे एक महीने में उपलब्ध कराया जाएगा।
प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने एलजी को स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय मिश्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।