{"_id":"69ac6d53f2ae4b76ee0b3cec","slug":"i-was-listening-to-garuda-purana-on-the-death-of-my-grandfather-when-i-got-the-news-of-passing-the-upsc-exam-dr-akanksha-ghazipur-news-c-20-ali1005-1313469-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा के निधन पर सुन रही थी गरुड़ पुराण तभी मिली यूपीएससी में पास की सूचना : डॉ. आकांक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा के निधन पर सुन रही थी गरुड़ पुराण तभी मिली यूपीएससी में पास की सूचना : डॉ. आकांक्षा
विज्ञापन
यूपीएससी की खबर में-------अकांक्षा सिंह। स्रोत- परिजन। स
जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के अभईपुर की डाॅ. आकांक्षा सिंह और बिहार की एक अन्य अभ्यर्थी आकांक्षा सिंह के 301वीं रैंक पर दावा ठोकने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अभईपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह ने वीडियो जारी कर अपनी सफलता के प्रमाण साझा किए, अब फैसला यूपीएससी को करना है।
अभईपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह ने बताया कि दादा के निधन के बाद घर में शोक का माहौल था। शुक्रवार को गरुड़ पुराण का पाठ चल रहा था। परिवार के लोग दुख में थे। तभी अचानक एक फोन कॉल पर खबर आई कि उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 301वीं रैंक हासिल की है। इससे परिवार के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
डाॅ. आकांक्षा ने बताया कि कुछ देर तक परिणाम को लेकर ऊहापोह की स्थिति रही क्योंकि बिहार की आकांक्षा सिंह नाम की एक अन्य अभ्यर्थी ने भी 301वीं रैंक पर दावा कर दिया। पिता रणजीत सिंह ने बताया कि डॉ. आकांक्षा की प्रारंभिक शिक्षा गुजरात के जामनगर में हुई, जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से पूरी की। मेडिकल क्षेत्र में रुचि के चलते उन्होंने पहले एमबीबीएस की पढ़ाई की। इसके बाद भी उन्होंने यूपीएससी की तैयारी कर सफलता हासिल कर ली।