फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband stole jewellery of his second wife after feeding her intoxicants in sweets

UP: तीसरी शादी कर घर आया पति, रात में अपने हाथ से बर्फी खिलाई, 10 मिनट बाद बीवी को हुआ कुछ ऐसा... अब गई थाने

Sun, 04 May 2025 08:43 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 May 2025 08:43 AM IST
सार

पीड़िता के मुताबिक जब पति ने उसके साथ शादी की तो 10 दिन के बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। एक लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। इसी बीच 15 अप्रैल 2025 को उसने बिहार के मोतिहारी जिले में तीसरी शादी कर ली।

विज्ञापन
Husband stole jewellery of his second wife after feeding her intoxicants in sweets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, जेवर चोरी और विषाक्त पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसका पति तीसरी शादी करने के बाद घर आया और रोते हुए अपनी गलती मान रहा था। मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके जेवर और नकदी लेकर भाग गया।

विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता आफसाना खातून के मुताबिक, उसकी शादी बिहार के पटना निवासी फिरोज अहमद के साथ 12 अक्तूबर 2022 को हुई थी। आठ जनवरी 2023 को पति उसे उसकी बहन के घर गाजीपुर छोड़कर चला गया। उस समय वह गर्भवती थी। इस समय उसका दो साल का बच्चा है। आरोप है कि पति ने एक शादी और की थी। पहली पत्नी को भी मार पीटकर घर से भगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक जब पति ने उसके साथ शादी की तो 10 दिन के बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। एक लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। इसी बीच 15 अप्रैल 2025 को उसने बिहार के मोतिहारी जिले में तीसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी पति की बहन जुगनू ने दी। 29 अप्रैल को फिरोज घर आया और माफी मांगते हुए कहने लगा कि बहुत बड़ी गलती हुई है और रोने लगा।

विज्ञापन

आरोप है कि रात में खाना खाने के बाद उसने अपने हाथ से बर्फी खिलाई, जिसे खाने के 10 मिनट बाद चक्कर आया और नींद आने लगी। इसी बीच सूटकेस से 10 ग्राम का सोने का लॉकेट, पांच ग्राम का मंगलसूत्र, पांच ग्राम का सोने का कान का झाला, एक जोड़ी चांदी की पायल चुराकर भाग गया। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित वीडियो-




यह भी पढ़ें- पंक्चर वाले मुश्ताक ने पूजा को मार डाला: सिर काटकर नाले में बहाया, धड़ वहीं छोड़ा, अब पुलिस के लिए यह चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed