{"_id":"6394c7b928133a284b3a8c7e","slug":"husband-son-gathered-in-every-street-the-candidate-is-still-at-home-ghazipur-news-vns687922196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पति-बेटे जुटे गली-गली, उम्मीदवार अभी घर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पति-बेटे जुटे गली-गली, उम्मीदवार अभी घर में
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निकाय चुनाव की तिथि का ऐलान अभी नहीं किया गया है लेकिन आरक्षण की प्रस्तावित सूची आने के बाद नगर में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। 25 वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद संभावित उम्मीदवारों की लंबी कतार लग गई है। इस बार पालिकाध्यक्ष का पद आधी आबादी के लिए आरक्षित होने से पुरुष प्रत्याशियों के अरमानों पर पानी फिर गया है। हालांकि कुछ दावेदार अपनी पत्नियों को घूंघट से बाहर करने में लगे हैं।
चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दिए जाने के बाद नगर पालिका परिषद चुनाव के सभी प्रत्याशियों की तस्वीर सामने आएगी। महिला प्रत्याशियों के पतियों की भागदौड़ को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार प्रत्याशी की संख्या अधिक हो सकती है। चुनाव में अभी तक किसी महिला उम्मीदवार ने नगर के मतदाताओं से संपर्क अभियान शुरू नहीं किया है लेकिन उनके पति एवं पुत्रों की तरफ से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की कमान संभाल कर चाय-पान की दुकानों पर इधर-उधर चुनावी कवायद शुरू कर दी गई है।
नगर के आम मतदाता संभावित पुरुष प्रत्याशियों की पत्नियों को अब प्रत्याशी मान कर उनके गुण-दोष का आकलन करने में जुट गए हैं। प्रस्तावित आरक्षण आने के बाद अध्यक्ष के साथ ही वार्ड सदस्य के संभावित उम्मीदवार गली-गली, दरवाजे-दरवाजे घूमते हुए अपनी मौजूदगी बनाने में जुट गए हैं। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशी के बारे में पत्ता नहीं खोला है।
विज्ञापन
प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी में चेयरमैन पद के सबसे अधिक दावेदार हैं। वह निर्वाचन प्रभारी के पास आवेदन देने के बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय और अपने आकाओं की परिक्रमा कर रहे हैं। वैसे भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए प्रभारी, संयोजक के अलावा सभी वार्डों के लिए अलग-अलग पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाकर उन्हें वार्डों में जाकर बैठकें करके उस वार्ड में मतदाताओं की संख्या, जातिगत आंकड़ा, पिछले चुनाव में पड़े मतों का विवरण, दावेदार प्रत्याशियों के नाम आदि लेकर उनके नाम पर मंथन और लोगों की राय लेकर हाईकमान को रिपोर्ट देने का काम सौंपा है। अन्य दल भी अपने प्रत्याशियों के चयन के लिए सक्रिय हैं।