फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband killed wife by hammer shot in head daughter lodged FIR against father in ghazipur

खाना बनाने के विवाद में ली जान: पति ने सिर में हथौड़ा मारकर पत्नी की हत्या की, बेटी ने दर्ज कराई एफआईआर

Sat, 28 Aug 2021 06:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Aug 2021 06:27 PM IST
सार

पत्नी ने पति से लकड़ी काटने से मना करने के साथ गैस पर खाना बनाने की बात कही। जिस पर विवाद बढ़ गया और इस पर पति ने हथौड़ा महिला के सिर पर मार दिया।

विज्ञापन
Husband killed wife by hammer shot in head daughter lodged FIR against father in ghazipur
मौके पर ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शनिवार को मामूली विवाद में पति ने सिर पर हथौड़ा से वारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


इधर मृतका की छोटी पुत्री ने तहरीर देकर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव निवासी भाग्यवती देवी(50) घर में अपनी छोटी विवाहित पुत्री प्रियंका के साथ खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इधर चूल्हे पर खाना बनाने के लिए पति छोटे लाल घर के बाहर सूखी लकड़ियों को कुल्हाड़ी से काटने का काम कर रहा था। अधिक समय हो जाने पर पत्नी ने पति छोटे लाल को लकड़ी काटने से मना करने के साथ गैस पर खाना बनाने की बात कही।

विज्ञापन

इसी पर वह नाराज होकर गाली-गलौज करने लगा। पत्नी ने जब गाली देने का विरोध किया तो वह हथौड़ा लेकर दौड़ा और पत्नी भाग्यवती देवी के सिर पर प्रहार कर दिया। घटना में भाग्यवती देवी घायल होकर आंगन में गिर पड़ी। इधर मां को फर्श पर गिर देख पुत्री प्रियंका शोर मचाने लगी।

वहीं जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया। ग्रामीण घायल महिला को उपचार के लिए नंदगंज न्यू पीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इधर वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पुत्री प्रियंका ने अपने पिता छोटे लाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुत्री की तहरीर पर हत्यारोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed