फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   husband got his wife married to her lover in ghazipur

UP: पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी, खेत में दोनों तो एक साथ देख कर उठाया ये कदम; पुलिस तक पहुंचा मामला

Fri, 20 Jun 2025 04:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश जिले के गाजीपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी। पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। 

विज्ञापन
husband got his wife married to her lover in ghazipur
पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी अपने दोस्त से करा दिया, जो उसकी पत्नी का प्रेमी है। मामला करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव का है। जहां पर बुधवार की रात विवाहिता और प्रेमी को परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा था और फिर उन दोनों की शादी करा दी। उधर, प्रेमी से शादी करने के बाद विवाहिता ने खुद को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने और छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव के रहने वाले रोहित की शादी 2023 में हुई। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर नोएडा चला गया। जहां पर वह किसी कंपनी में काम करता और उसके ही साथ पड़ोस के गांव का रहने वाला युवक पिंटू गोंड भी काम करता था। इसी दौरान नोएडा में ही उसके घर पिंटू का आना-जाना होता था। 
विज्ञापन


इधर, रोहित की पत्नी की पिंटू से नजदीकियां बढ़ गईं। धीरे-धीरे यह नजदीकियां प्यार में बदल गईं। रोहित की बात मानें तो उसने कई बार दोनों को नोएडा में ही रंगे हाथ पकड़ लिया था। लेकिन वहां पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह चुप हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ दिन पहले वह पत्नी के साथ अपने गांव आ गया। इसकी खबर लगते ही उसका दोस्त भी गांव पहुंचा। रोहित की पत्नी का पिंटू से फोन पर बातचीत हो रही थी। बुधवार की शाम को उसने रोहित से कुछ दवा लाने को कहा तो वह चला गया। इसी दौरान उसने अपने प्रेमी पिंटू को बुलाकर पास के ही खेत में चली गई। उसे जाते हुए गांव के कुछ लोगों ने देख लिया और इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। 

इसे भी पढ़ें; छिन गया परिवार का सहारा: सात माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

परिवार और गांव के लोगों ने दोनों को आपतिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद गांव वाले और परिवार के लोगों ने दोनों को काली मंदिर में बांध दिया। इस दौरान रोहित की पत्नी बार-बार पिंटू के साथ रहने की बात दोहरा रही थी। वहीं पिंटू भी अपनी प्रेमिका से शादी करने पर अड़ा हुआ था। 

इधर, रोहित ने बताया कि पिंटू और उसकी पत्नी ने कई बार उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। कई बार जान से मारने की धमकी दी, जिसे ध्यान में रखकर रोहित और उसके परिवार वालों ने तत्काल उन दोनों की बात मानते हुए मंदिर परिसर में ही हिंदू रीति से शादी करा दिया। 

साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। वहीं प्रेमी प्रेमिका पुलिस के साथ चले गए। प्रेमिका ने अपने पूर्व पति रोहित और उसके परिवार सहित 10 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसे और उसके प्रेमी को लोगों ने बंधक बनाया था और उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। सीओ सदर शेखर सेंगर ने बताया कि इस मामले में महिला ने तहरीर दिया है। बंधक बनाकर मारपीट का भी आरोप लगाया है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed