{"_id":"668e7ba111f4328dd80b5d1d","slug":"husband-cut-off-his-private-part-in-anger-in-ghazipur-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur Crime: पति ने गुस्से में काट लिया खुद का गुप्तांग, पत्नी के असहयोग से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur Crime: पति ने गुस्से में काट लिया खुद का गुप्तांग, पत्नी के असहयोग से था नाराज
Wed, 10 Jul 2024 05:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:46 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में एक शख्स ने अपना गुप्तांग ही काट लिया। पत्नी के असहयोग से नाराजगी इसकी वजह बताई जा रही है। घटना के बाद शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Crime Scene
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी पर असहयोग का आरोप लगाते हुए एक पति गुस्से में अपना गुप्तांग ही काट लिया। आनन-फानन उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह घटना सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सुवहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की 30 वर्ष पहले शादी हुई थी। एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। जिसमें सभी की शादी हो चुकी है। शख्स अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा है, जो गांव में ही रहकर राजमिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक पति-पत्नी में पिछले कई साल से वैवाहिक जीवन को लेकर आपस में तनाव चल रहा है। चर्चा है कि वो पत्नी के कारण ही अलग रहने लगा था। पत्नी पर असहयोग का आरोप लगाते हुए उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
उधर, पति को लहूलुहान हालत में देख पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी। आनन-फानन घायल शख्स को एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कराया गया है, उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
उधर, परिजन इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। अगर लिखित सूचना परिजनों के द्वारा मिलेगी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।