फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband attacks wife and daughters with a knife

Ghazipur News: पति ने पत्नी और बेटियों पर चाकू से किया हमला

Fri, 24 Apr 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Husband attacks wife and daughters with a knife
गंगौली। नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में पति ने पत्नी और बेटियों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि नोनहरा निवासी सोनी देवी ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पति विजय गुप्ता आए दिन शराब पीकर घर आते हैं और मारपीट करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति घर की अधिकांश जमीन भी बेच चुके हैं और शेष भूमि को लेकर अक्सर विवाद करता रहता है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब 6 बजे विजय गुप्ता बाजार से घर लौटे और गाली-गलौज करते हुए पत्नी व बेटियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सोनी देवी और उनकी बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया जिसके बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

घटना के बाद घायल महिला अपनी पुत्री के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी फिर आकर वारदात को अंजाम दे सकता है। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed