फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband and wife injured after entering the house

Ghazipur News: घर में घुसकर पति-पत्नी को किया घायल

Sun, 15 Feb 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife injured after entering the house
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के लालपुर हरि गांव में खेत में कूड़ा चले जाने के मामूली विवाद शनिवार को मारपीट में बदल गई। हमलावरों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया लालपुर हरि निवासी उर्मिला प्रजापति ने तहरीर देकर बताया कि बीते 11 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे खेत में कूड़ा गिरने की बात को लेकर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। यहीं नहीं गांव के ही अशोक दुबे, सत्यम, अम्बुज, हर्ष और प्रिंस दुबे ने गाली देते हुए घर पर धावा बोल दिया। पीड़िता ने बताया कि जब आरोपियों को गाली देने से मना किया गया, तो आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पीड़िता पति कुबेर प्रजापति को मारपीटकर घायल कर दिया। हमले में पति-पत्नी दोनों को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed