फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hurriyat leader Geelani villagers blew mannequin

ग्रामीणों ने हुर्रियत नेता गिलानी का फूंका पुतला

Sat, 31 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 31 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hurriyat leader Geelani villagers blew mannequin
क्षेत्र के डेढ़गांवा में शुक्रवार को ग्रामीणों ने हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन सैय्यद अली शाह गिलानी का पुतला फूंककर अपने रोष का इजहार किया। ग्रामीणों का कहना था कि गिलानी ने जो बयान दिया है, वह उनकी कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। उनके बयान की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से उन्हें बाज आना चाहिए। भारत सरकार से ऐसी बयानबाजी करने पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने शहीद कर्नल की शहादत को सलाम करने की बजाय दहशतगर्दों की तारीफ कर जो घृणित कार्य किया है,    उसे बर्दास्त नहीं किया जाना   चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले भी उनकी ओर से कई बार अनर्गल बयानबाजी देश के खिलाफ की जा चुकी है।  ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाना जरूरी है। इस अवसर पर केदारनाथ उपाध्याय, अरविंद   कुमार, अमन राय, रिंकू, अविनाश   राय, हरिपाल राय, धर्मदेव यादव,   आशीष वर्मा, रघुवंशलाल श्रीवास्तव, अनिल कुशवाहा, शशांक आदि उपस्थित थे। इससे   पहले ग्रामीणों ने पुतला लेकर गिलानी   के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सड़क किनारे पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed