फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hundreds of farmers deprived of plan

योजना से वंचित सैकड़ों किसान

Tue, 03 Jan 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय विकासखंड के सलेमपुर एवं मलिकपुरा गांव के किसानों को कृषि विभाग की लापरवाही के चलते प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे इन दोनों ही गांवों के सैकड़ों किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पाने से वंचित रह जा रहे हैं।
विज्ञापन



गाजीपुर जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड के जिम्मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की खरीफ एवं रबी की फसल का बीमा करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की ओर से दी गई है। इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत एवं उसमें बोई जाने वाली फसलें अधिसूचित की गई हैं। उन्हीं फसलों का बीमा कराया जाना है। मुहम्मदाबाद विकासखंड के सलेमपुर ग्राम पंचायत की आबादी लगभग चार हजार एवं मलिकपुरा ग्राम पंचायत की आबादी दो हजार से अधिक है। इन दोनों ही गांव में कृषि विभाग की ओर से खरीफ एवं रबी सीजन के लिए कोई भी फसल अधिसूचित नहीं की गई है। इससे इन दोनों ही गांवों के सैकड़ों किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पाने से वंचित रह जा रहे हैं। शासन की तरफ से गाजीपुर जनपद के लिए गेहूं की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 41 हजार 42, चना के लिये 27664, मटर के लिए 41549, मसूर के लिए 24206, सरसों के लिये 35568 रुपये धनराशि निर्धारित की गई है। इसका डेढ़ प्रतिशत बीमा प्रीमियम के रूप में किसानों को देना पड़ता है।
विज्ञापन


इसी प्रकार आलू के लिए प्रति हेक्टेयर 135105 रुपये धनराशि निर्धारित की गई है, जिसका बीमा कराने के लिए किसान को ढाई प्रतिशत प्रीमियम राशि का भुगतान करना है। सभी ग्राम पंचायतों में कौन-कौन फसल अधिसूचित घोषित है इसकी सूची जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई है। उसमें मलिकपुरा एवं सलेमपुर गांव के लिए कोई भी फसल अधिसूचित न होने के कारण पिछले दिनों आई बाढ़ में धान की फसल बर्बाद होने के बाद भी इन गांव के लोगों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला। रबी फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर से बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दी गई है। इन गांवों के सैकड़ों किसान जो बडे पैमाने पर गेहूं एवं आलू की खेती करते हैं। उनकी फसल का बीमा नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed