फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Household certificate is not being distributed

Ghazipur News: घरौनी प्रमाणपत्र का नहीं हो रहा वितरण

Tue, 28 Jan 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Household certificate is not being distributed
गांवों में जमीन पर कब्जे के मामलों को सुलझाने के लिए सरकार की ओर से घरौनी योजना शुरू की गई है। क्षेत्र के बरहपुर गांव के लोगों को घरौनी का प्रमाणपत्र नहीं मिला है। जबकि ड्रोन सर्वे एक वर्ष पूर्व ही हो गया था। सर्वे शुरू होने पर लोगों में उम्मीद जगी थी कि उनको आने वाले दिनों में सहूलियत मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कुछ वर्ष पहले सरकारी शासनादेश के तहत राजस्व कर्मियों ने गांवों में ड्रोन कैमरे से सर्वे कराकर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और पोखरियों आदि पर कब्जा आदि की जानकारी के अलावा लोगों के मकानों और सहन आबादी पर काबिज मालिकाना हक का प्रमाणपत्र तैयार कराकर घरौनी के रूप में लोगों को वितरित किया जाना था लेकिन अब तक घरौनी का कागजात नहीं मिलने से जहां लोग परेशान हैं। वहीं मनबढ़ लोगों द्वारा कुछ गांव में जमीन अतिक्रमण कर उसका समतलीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो विवाद की जड़ है। लेखपाल अजित यादव ने बताया कि योजना में कुछ प्रक्रियाएं हैं, जो लखनऊ से पूरी की जाती हैं। वहां से प्रमाणपत्र आते ही घरौनी प्रमाणपत्र वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed