फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   house fell into Ganga river and washed away in Ghazipur

गंगा ने छीना आशियाना: देखते ही देखते नदी में समा गया घर, बाल-बाल बचा पूरा परिवार; नहीं बची सिर पर छत

Sat, 10 Aug 2024 12:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 Aug 2024 12:03 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के टेढ़ी बाजार मोहल्ले के मल्लाह बस्ती में देखते ही देखते एक मकान गंगा में समा गया। परिवार के लोग तो बाहर निकल गए थे, लेकिन गृहस्थी का सारा सामान भी मकान के साथ गंगा में समा गया। 

विज्ञापन
house fell into Ganga river and washed away in Ghazipur
मकान गिरने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी बाजार मोहल्ले के मल्लाह बस्ती में शनिवार की रात एक मकान अचानक से ढह गया और मलबा गंगा में समाहित हो गया। हालांकि घटना के पहले ही आहट होने पर मकान में रहने वाले सभी पांच लोग घर से बाहर हो गए। लेकिन, गृहस्थी का पूरा सामान नदी के पानी में समा गया। रात में ही एडीएम, एसडीओ और ईओ पुलिस बल के साथ पहुंचे। पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत किया और आसपास के अन्य मकानों को भी देखा कि कहीं कोई इस तरह की गिरने की स्थिति में तो नहीं है।

विज्ञापन


यह है मामला 
टेढ़ी बाजार के मल्लाह टोली मोहल्ले से होकर नगर पालिका का एक नाला बहता है, जहां पूरे नगर का पानी गंगा में मिलता है। इसी नाले के किनारे पिछले कई वर्षों से प्रकाश चंद चौधरी और संगीता देवी अपने तीन बच्चों के साथ रहते हैं। मकान नाले के किनारे था। देर शाम पड़ोस की किसी महिला ने मकान में कंपन होने की आवाज सुनी तो मकान में रहने वाले लोगों को बताया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों को दी गई तो उन्होंने मुआयना भी किया। एहतियात के तौर पर स्थानीय सभासद को निगरानी का जिम्मा सौंपा। सभासद के पुत्र अभी उस मोहल्ले में जाकर लोगों से बातचीत ही कर रहे थे कि मकान तेज आवाज के साथ ढह गया और प्रकाश चंद के परिवार की पूरी गृहस्थी, नकदी, जेवरात समेत सब कुछ गंगा में समाहित हो गया। 

घटना की जानकारी होते ही एडीएम, एसडीएम, ईओ शहर कोतवाल सहित तमाम अधिकारी पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ ही पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed