फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hotel attached for dowry murder accused

दहेज हत्या के आरोपी का होटल कुर्क

Sun, 20 Mar 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hotel attached for dowry murder accused
शहर स्थित होटल मधुर तरंग ।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
दहेज हत्या के आरोपी का होटल कुर्क
विज्ञापन

पति हो चुका है गिरफ्तार, सास, ससुर और देवर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। दहेज हत्या के आरोपी सास, ससुर और देवर की गिरफ्तार नहीं होने और कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित मधुर तरंग होटल की चल संपत्ति को कुर्क कर लिया। पुलिस के मुताबिक करीब नौ लाख रुपये की संपत्ति कुर्क हुई है।
बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर निवासी आशा जायसवाल की शादी शहर कोतवाली के प्रकाशनगर निवासी आशुतोष जायसवाल से हुई थी। पांच जून 2021 प्रकाशनगर स्थितएक कमरे में आशा का शव फंदे से लटकता पाया गया। आशा के भाई बबलू जायसवाल ने पति आशुतोष जायसवाल, ससुर उदय प्रताप जायसवाल, सास सुधा जायसवाल और देवर अश्वनी जायसवाल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। घटना के दिन ही पुलिस ने पति आशुतोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सास, ससुर और देवर तभी से फरार हैं। चेतावनी के बाद भी वे हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। गत 27 जनवरी को पुलिस ने आरोपियों के प्रकाशनगर स्थित घर को कुर्क कर दिया। बावजूद इसके हाजिर नहीं होने पर नौ लाख रुपये के चल संपत्ति को भी कुर्क है। दरअसल होटल मधुर तरंग सुधा जायसवाल के नाम से था। सुधा ने इसे किराए पर दे दिया था। लिहाजा पुलिस इसको कुर्क नहीं कर पा रही थी। गत 14 मार्च को किराये का एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद पुलिस ने कोर्ट को अवगत कराया। कोर्ट के आदेश पर होटल को भी कुर्क कर दिया गया।
विज्ञापन

00000
दहेज हत्या के आरोपित ससुर, सास और देवर एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट के आदेश पर होटल मधुर तरंग की चल संपत्ति को कुर्क किया गया है। जिसकी कीमत करीब नौ लाख रुपये हैं।- विमलेश मौर्या, कोतवाल नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed