{"_id":"6a5bdb47a49da058d1036991","slug":"hooters-black-window-film-and-pressure-horns-found-on-6-vehicles-belonging-to-former-mp-atul-rai-challans-issued-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156303-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पूर्व सांसद अतुल राय के 6 वाहनों में हूटर ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न मिले, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पूर्व सांसद अतुल राय के 6 वाहनों में हूटर ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न मिले, चालान
विज्ञापन
कठवामोड़ तिराहे पर पूर्व सांसद अतुल राय से बात करते एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा। स्रोत- पाठक
गाजीपुर। घोसी लोकसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय के छह वाहनों का पुलिस ने शनिवार को चालान कर दिया। वाहन में हूटर, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न के तहत हुए यातायात नियमों का उल्लंघन बताते हुए 28 हजार 500 का जुर्माना भी लगाया है।
कठवामोड़ के पास एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा के नेतृत्व में करीब एक घंटे तक चले अभियान में पूर्व सांसद के काफिले के एक-एक वाहनों की सघन तलाशी ली गई। जांच में कोई भी आपत्तिजनक या गैरकानूनी वस्तु बरामद नहीं हुई, इसके बाद काफिले को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
पूर्व सांसद अतुल राय दिल्ली से अपने पैतृक गांव वीरपुर जा रहे थे। गाजीपुर सीमा में उनके प्रवेश की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सतर्क हो गया। कठवामोड़ पहुंचते ही पुलिस ने काफिले को रोक लिया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा के नेतृ़त्व में करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, नोनहरा, मोहम्मदाबाद सहित कई थानों की पुलिस टीम जांच में जुटी रही।
जांच के दौरान काफिले की सभी छह वाहनों की तलाशी ली गई। अचानक काफिला रोके जाने से पूर्व सांसद अतुल राय भी कुछ समय के लिए असमंजस में दिखे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जांच का कारण जानना चाहा, लेकिन अधिकारियों ने केवल इतना कहा कि यह नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा है।
करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कठवामोड़ पर सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच पूरी होने और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने के बाद पुलिस ने काफिले को आगे जाने की अनुमति दे दी।