{"_id":"57f141a34f1c1bce4b5751b8","slug":"home-guards-by-walkout","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने किया कार्य बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने किया कार्य बहिष्कार
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर नगर में जुलूस निकालते होमगार्ड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर होमगार्डो ने रविवार को शहर के आमघाट पार्क से उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कार्य बहिष्कार कर मार्च निकाला। सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचकर मार्च सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष शंभूनाथ यादव और संगठन मंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि आदेश के बाद भी पुलिस के बराबर वेतन, प्रतिदिन ड्यूटी आदि मांगों को सरकार की तरफ से पूरा नहीं किया जा रहा है। कहा कि अगर सरकार हमारी समस्याओं के समाधान को लेकर मौन साधे हुए है तो हम लोग भी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। अगर हमारी मांगें नहीं मानी जाती है तो जिले में करीब 18 सौ की संख्या में कार्यरत होमगार्ड के जवान आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने परिवार के साथ अपनी ताकत का एहसास कराने का कार्य करेंगे। शहर के आमघाट पार्क से निकला जुलूस मिश्रबाजार, महुआबाग, कचहरी, सिंचाई विभाग, लंका स्थित होमगार्ड कार्यालय होते सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चार अक्तूबर को लखनऊ में जीपीओ पार्क में आयोजित धरना में जिले से बड़ी संख्या में होमगार्ड लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस मौके पर जिला संरक्षक विजयबहादुर सिंह, जिला महामंत्री हृदयनारायण चौबे, लालबहादुर यादव, सरोज पांडेय, रामअवतार राम, रामदरश राम, दयाशंकर यादव, सुदामा यादव, सुभाष मौर्या, श्रीराम, सुभाष, मंगल यादव आदि मौजूद रहें।