{"_id":"2f9d342f1c28d70465c74a927830e491","slug":"home-guard-soldiers-grabbed-the-robber-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड जवान ने लुटेरे को धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड जवान ने लुटेरे को धर दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के अफीम फैक्ट्री के पास स्थित मुख्य डाकघर में
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह डाक अभिकर्ता से 10 हजार रुपये छीनकर भाग रहे लुटेरे को
वहां तैनात होमगार्ड ने पकड़ लिया। लोगों ने लुटेरे की जमकर धुनाई की जिसे
उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल इलाज कराया।
अभिकर्ता विजयशंकर पटेल शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मुख्य डाकघर के काउंटर पर जमा करने के लिए पैसे गिन रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए लुटेरा उसके हाथ हाथ से रुपया छीनकर भाग निकला। अभिकर्ता द्वारा पकड़ो-पकड़ो का शोर सुनकर वहां तैनात होमगार्ड रामप्रवेश अन्य लोगों के साथ लुटेरे का पीछा करने लगा।
भाग रहे लुटेरे ने पैसा फेंक दिया। बावजूद इसके होमगार्ड ने दौड़कर आदर्श इंटर कालेज के पास उसे धर-दबोचा। लोगों ने जमकर लुटेरे की धुनाई की। होमगार्ड ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। इसके बाद लुटेरों को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया।
पुलिस को पूछताछ में लुटेेरे अपना नाम तमिलनाडु के थाना महापारा निवासी विनोद कुमार बताया। लूट के डाकघर परिसर में अफरातफरी की स्थिति रही। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी केके पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा काफी शातिर है। उससे पूछताछ की जा रही है। शहर में हुए अन्य कई लूट के मामलों के भी खुलासा हो सकता है। उसके इस साहस से लिए कोतवाली प्रभारी केके पांडेय ने उसे नकद पुरस्कार देकर उसकी हौसला अफजाई की।