फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Holiyana and election colors spread on the markets, Modi Pichkari and masks are in full swing

Ghazipur News: बाजारों पर चढ़ा होलियाना और चुनावी रंग, मोदी पिचकारी और मुखौटे की धूम

Tue, 19 Mar 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Holiyana and election colors spread on the markets, Modi Pichkari and masks are in full swing
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। रंगोत्सव 25 मार्च को है। जिले में बाजारों पर होलियाना और चुनावी रंग चढ़ गया है। जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बाजारों में पिचकारी, रंग, गुलाल, मुखौटा, चश्मा, टोपी और कपड़े की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर कई तरह की रंग-बिरंगी पिचकारियां टंगी हुई हैं। सबसे अधिक क्रेज मोदी पिचकारी की है। दुकानदारों से युवा और बच्चे मोदी मुखौटे और पिचकारी की मांग रहे हैं। मोदी पिचकारी बाजार में 550 रुपये में बिक रही है। वहीं पिचकारी के अलावा दुकानों पर तरह-तरह के मुखौटे, चश्मा, टोपी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। नगर के कचहरी, महुआबाग, मिश्रबाजार, सिंचाई विभाग चौराहा, गोराबाजार आदि जगहों पर पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं। दुकानदार गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि मोदी पिचकारी के अलावा पिठ्ठू बैग पिचकारी युवाओं की पहली पसंद है। बताया कि लोग अपनी त्वचा को लेकर सजग हैं। केमिकलयुक्त रंग, अबीर-गुलाल की खरीदारी से परहेज कर रहे हैं। लोग हर्बलयुक्त रंग, अबीर और गुलाल की मांग कर रहे हैं। हर्बल रंग और गुलाल की बिक्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed