{"_id":"64cd4adc2645211e18057a14","slug":"hockey-player-selected-in-mithilas-sub-junior-india-camp-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-1604-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हाॅकी खिलाड़ी मिथिलेश का सब जूनियर इंडिया कैंप में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हाॅकी खिलाड़ी मिथिलेश का सब जूनियर इंडिया कैंप में चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। जी, हां यह लाइनें होनहार हाकी खिलाड़ी मिथिलेश सिंह पर बिल्कुल सटीक बैठती रहीं हैं। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी हाॅकी का जादू बिखरने वाले इस युवा खिलाड़ी का चयन सब जूनियर इंडिया कैंप में हुआ है। उसकी इस उपलब्धि से परिजन सहित हॉकी खिलाड़ी और प्रशंसक गदगद हैं।
शहर के गोराबाजार आरटीआई निवासी नागेंद्र सिंह एवं गुड़िया के पुत्र मिथिलेश को बचपन से ही हाॅकी खेल में रुचि थी। मिथिलेश ने बताया कि उसके बड़े भाई राजा सिंह भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर हाॅकी में जौहर दिखा चुके हैं। वर्तमान में वह सेना में कार्यरत हैं।
कुछ महीने पहले उड़ीसा के राउरकेला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शानदार खेल की बदौलत 21 अगस्त से उड़ीसा के राउरकेला में आयोजित सब जूनियर इंडिया कैंप के लिए उसका चयन किया गया है। उसकी इस उपलब्धि पर पूर्व क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, जिला हॉकी संघ के सचिव ग्यासुद्दीन अहमद, पूर्व हॉकी प्रशिक्षक नफीस अहमद एवं स्टेडियम के सभी प्रशिक्षकों ने मिथिलेश एवं उनके प्रशिक्षक बृजेश कुमार को बधाई दी है। क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।