फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hockey legend teams from four to Karampur

Ghazipur News: हॉकी की दिग्गज टीमें चार से करमपुर में

Tue, 31 Jan 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hockey legend teams from four to Karampur
मौधा के करमपुर स्थित मेघबरन स्टेडियम में अखिल भारतीय स्तर की 26वीं इनामी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता चार फरवरी को प्रारंभ होगी। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 10 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने बताया कि 39 वर्ष पहले करमपुर गांव में मेघबरन सिंह हाकी अकादमी की स्थापना उनके अग्रज स्व. तेजबहादुर सिंह ने की थी। इसमें सात वर्ष पूर्व एस्ट्रोटर्फ लगाया गया था। बीते तीन दशकों में मेघबरन स्पोर्ट्स एकेडमी ने दर्जनों स्टार खिलाड़ी देश को दिए जिनमें ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमार पाल, उत्तम सिंह, अजीत कुमार पांडेय, राहुल, पवन कुमार के अलावा दर्जनों खिलाड़ियों का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश की लगभग तीन दर्जन नामी गिरामी टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें एसटीसी हरियाणा, स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी, आर्मी दानापुर, एसएसबी लखनऊ, सिग्नल जालंधर, एनईआर रेलवे, रेलवे हुबली बंगलूरू, स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा, रामपुर हॉस्टल, रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी मौदहा, अमरावती महाराष्ट्र, डीएलडब्लू वाराणसी, फूड कारपोरेशन नई दिल्ली, अंबाला इलेवन पंजाब, एमके स्पोर्टिंग क्लब देवरिया, अंबुजा हाकी सोसाइटी गाजीपुर और मौलाना आजाद स्पोर्ट्स गोरखपुर की टीम प्रमुख रूप से शामिल होंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख एवं उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed