फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hitec billing machine cancel, electricity bills

हाईटेक बिलिंग मशीन से कटेगा बिजली बिल

Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर Updated Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hitec billing machine cancel, electricity bills
शहर के लालदरवाजा स्थित पावर हाउस में मीटर रीडिंग लेने वालों को मशीन के साथ कैमरा देते अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार।
 नगर के लाल दरवाजा स्थिति पावर हाउस में सोमवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार एवं मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता एसएन मौर्या ने मीटर रीडरों को न्यू लिनक्स हाइटेक बिलिंग मशीन देकर फील्ड में रवाना किया। नगर क्षेत्र के सहायक अभियंता अभिषेक मिश्रा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन



 अधिशासी अभियंता ने कहा कि न्यू लिनक्स हाईटेक बिलिंग मशीन जीपीएस तथा कैमरा युक्त है। स्पाट बिलिंग मशीन में टच स्क्रीन की सुविधा है। कहा कि नई बिलिंग मशीन से मीटर रीडर अब रीडिंग फील्‍ड में ही करेंगे। यही नहीं मीटर पर अंकित रीडिंग एवं लोड का फोटो खींचकर मशीन में लोड करेंगे। मशीन में फोटो फीड होते ही आटोमैटिक बिल प्रिंट होकर बाहर निकल आएगा। इससे जहां बिजली चोरी पर रोक लगेगी। वहीं विभाग के राजस्व में वृद्घि होगी। इसके साथ ही रीडिंग में धांधली की आशंका खत्म हो जाएगी। उपभोक्ता जितना बिजली खर्च करेंगे उनके उतने का बिल प्राप्त होगा। उपभोक्ताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से इस मशीन को मंगाया गया है। सभी नगर उपभोक्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने क्षेत्र के मीटर रीडरों द्वारा हर महीना मीटर चेक कराकर बिल जमा करें। रीडिंग करने के लिए मीटर रीडर डोर-टू-डोर जा रहे हैं। इस मौके पर आनंद व्यास, विनय तिवारी, प्रवीण, आशीष, सुनील राय, प्रदीप, प्रदीप कुमार, प्रेम शंकर, वरूण, पप्पू, रमेश यादव, शिवशंकर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed