फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   History sheeter threatened to kill school manager

Ghazipur News: हिस्ट्रीशीटर ने स्कूल प्रबंधक को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 27 Feb 2024 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
History sheeter threatened to kill school manager
जमानिया। हिस्ट्रीशीटर की ओर से स्कूल प्रबंधक को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रेशु जालान का आरोप है कि स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर लालू यादव ने मुझे फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप लगाया गया कि मेरे पिता संतोष जालान की हत्या 28 जुलाई, वर्ष 2015 को लालू यादव ने कर दिया था। लालू यादव ने मेरे पिता के नाम से बबनपुर मौजा में दर्ज करीब नौ बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है और अब मुझको जान से मारने की धमकी देता रहता है। लालू आपराधिक प्रवृत्ति का है और कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर विभिन्न थानाें जमानिया, सुहवल, मुगलसराय, चंदौली आदि स्थानों पर हत्या, लूट, अपहरण कई संगीन अपराध पंजीकृत है और कई बार जेल भी जा चुका है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि तहरीर पर हरपुर गांव निवासी लालू यादव पर मुकदमा दर्ज किया है। जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed