फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   History sheeter misdeed innocent girl condition critical in ghazipur caught indication

UP News: हिस्ट्रीशीटर ने ढाई साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, हालत नाजुक; बच्ची के इशारे पर पकड़ाया हैवान

Sun, 28 Jul 2024 06:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 06:43 PM IST
सार

Ghazipur News: ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना पर करंडा थाना की पुलिस उसके घर पहुंच गई। बच्ची की हालत नाजुक थी फिर भी उसने इशारे में हैवान की निशानदेही की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या मामले में कई वर्षों तक जेल में रहा।

विज्ञापन
History sheeter misdeed innocent girl condition critical in ghazipur caught indication
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर ने ढाई माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना को लेकर गांव में आक्रोश है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक सिंह उर्फ बिल्ला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह हत्या के मामले में कई वर्षों तक जेल में था। डेढ़ माह पहले जमानत पर बाहर आया। आरोपी घर के पास खेल रही पड़ोसी की ढाई साल की बच्ची को बहला फुसलाकर झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर वह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची तो लोगों घटना की जानकारी हुई। खून से लथपथ होने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल जुटी और बच्ची से आरोपी के बारे में पूछने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के इशारे के आधार पर आरोपी अशोक सिंह उर्फ बिल्ला को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को निर्दोष बता रहा था। पुलिस और ग्रामीण आफन-फानन में गंभीर रूप से घायल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। 


बीती रात एसपी सिटी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी हासिल की। इसके बाद आरोपी से भी पूछताछ किया। एसपी सिटी ने बताया कि जांच चल रही है। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। बच्ची खतरे के बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed