{"_id":"5d1903e58ebc3e3caa3e7156","slug":"high-tensan-ghazipur-news-vns4702510168","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, दो आटो में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, दो आटो में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा यूनियन बैंक के पास शनिवार की रात हाईटेंशन का तार टूटकर आटो पर गिर गया। इससे दो आटो में आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक दोनों आटो के तीनों टायर के साथ ही अंदर का हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। यह संयोग ही रहा कि इस दुर्घटना में कोई व्यक्ति तार की जद में नहीं आया। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
मालूम हो कि भदौरा गांव निवासी आटो चालक धनंजय यादव एवं सतरामगंज बाजार निवासी देवेंद्र कुमार पासी अन्य आटो चालकों के साथ अपना आटो भदौरा यूनियन बैंक के पास सड़क किनारे खड़ा किए हुए थे। शनिवार की रात करीब नौ बजे सड़क के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर आटो के ऊपर गिर गया, जिससे दोनों आटो के तीनों टायरों में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पानी डालकर किसी तरह से आग को बुझाया। तब तक दोनों आटो के तीनों टायर और अंदर का हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। यह संयोग रहा कि घटना के वक्त कोई चालक उसमें मौजूद नहीं था। इस घटना से नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि अगर विभाग द्वारा समय रहते जर्जर तारों को बदलने का कार्य शुरू नहीं किया तो ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।
सेवराई। भदौरा मुख्य नहर के यूनियन बैंक के पास आटो स्टैंड है। चालक आटो में ड्राइविंग सीट पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं ताकि सवारियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो सकें। घटना से कुछ मिनट पहले तक कई चालक आटो में बैठे थे, लेकिन संयोग अच्छा था कि घटना से कुछ मिनट पहले वह आटो से उतरकर इधर-उधर खड़े थे। तार टूटकर गिरने और दो आटो में आग लगने की घटना बाद आटो से उतरे चालक आपस में यह बातें करने लगे कि अगर हम लोग आटो में होते तो दुर्घटना के शिकार हो सकते थे।