फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High speed vehicle hits e-rickshaw, two seriously injured

Ghazipur News: तेज रफ्तार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 19 Jul 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
High speed vehicle hits e-rickshaw, two seriously injured
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के परजीपाह चट्टी के पास कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा चालक व उसमें बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर हालत देखते हुए दोनों को मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि कार चालक व उसके साथी को हल्की चोटें लगीं।
कार के टक्कर में ई-रिक्शा चालक के साथ उसमें सवार मरदह थाना क्षेत्र के बोगना ग्राम पंचायत के डगरहा निवासी कृष्णा चौहान (18) गंभीर रूप से घायल हो गए । कृष्णा चौहान अपनी चचेरी बहन के यहां आयोजित तेरही में कासिमाबाद के मुहम्मदपुर कुसुम गांव में निमंत्रण लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

कृष्णा की मां सुगिया देवी ने बताया कि कृष्ण हमारी एक मात्र संतान है। ई-रिक्शा चालक जिसकी उम्र 25 वर्ष के आसपास है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। दोनों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ कार का एयर बैग खुल जाने से कार चालक श्रवण कुमार निवासी साहबुल्लापुर थाना गंगा पार जनपद वैशाली बिहार मामूली रूप से चोटिल हुआ। एयर बैग खुल जाने से साथ में बैठा युवक धीरज कुमार निवासी मंगु राही थाना गंगा पार जनपद वैशाली बाल-बाल बच गया।
कार व ई-रिक्शा के टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार एवं ई-रिक्शा में बैठे सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए थे। वह चार भागों में बंट गया था। वहीं कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

कार चालक श्रवण कुमार ने बताया कि हाजीपुर से छपरा होकर बलिया होते हुए बनारस जा रहे थे। वहां से बाबतपुर एयरपोर्ट से एक पैसेंजर को लेकर वापस आना था। क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा व कार को खींचकर पुलिस थाने ले आई। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है। ई-रिक्शा चालक का अभी तक नाम पता नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed