फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High alert in the district, search for Vikas Dubey continues

जिले में हाई अलर्ट, विकास दुबे की तलाश जारी

Wed, 08 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
High alert in the district, search for Vikas Dubey continues
होटल के रजिस्टर की जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। यूपी के मोस्टवांटेड तथा पांच लाख के इनामिया अपराधी विकास दुबे की तलाश पूरे पूर्वांचल में सरगर्मी से की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि विकास दुबे गाजीपुर के रास्ते नेपाल और बिहार की सीमा में प्रवेश कर सकता है। इसे लेकर जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अनजान चेहरों पर खाकी की निगाह टिकी हुई है। सीओ नगर के नेतृत्व में शहर के आधा दर्जन से अधिक होटलों में छापेमारी के बाद उसके पोस्टर भी चस्पा किए गए। साथ ही गैर प्रांतों व जनपदों से सटे इलाकों में पुलिस टीम की गतिविधियां तेज कर दी गई है। इसके अलावा सभी बार्डरों पर सघन चेकिंग जारी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शहर के आधा दर्जन होटलों में बुुधवार की दोपहर छापेमारी की कार्रवाई की। इसमें मुख्य रूप से श्याम होटल, नंद, अवध, रंगटाप, बिंदू समेत विभिन्न लॉजों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस बीच होटल के रजिस्टर को खंगाला गया। साथ ही एक-एक कमरे तक की तलाशी ली गई। वहीं होटल संचालकों को हिदायत दी गई कि अगर कोई अनजान व्यक्ति होटल में आता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी जाए। इसके अलावा कुख्यात अपराधी का पोस्टर भी वहां लगाया। इसके अलावा गैर प्रांतों व जनपद से सटे इलाकों में जहां पुलिस ने सक्रियता तेज कर दी है। वहीं सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशनों व सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चस्पा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस टीम पूरी तरह से अलर्ट है। बार्डर पर चेकिंग की जा रही है। साथ ही आधा दर्जन होटलों को खंगालने के साथ सार्वजनिक स्थलों व रेलवे स्टेशनों पर विकास दुबे का पोस्टर भी चस्पा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओजस्वी चावला, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed