फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Here eunuchs observe Chhath fast: They wish for the happiness and prosperity of the host, not children

यहां किन्नर रखते हैं छठ का व्रत: संतान नहीं यजमान के सुख-समृद्धि की करते हैं कामना, अद्भुत है ये कहानी

Fri, 17 Nov 2023 10:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Nov 2023 10:33 AM IST
सार

किन्नर बड़े ही धूमधाम से पूरे विधि विधान पूर्वक कठिन निर्जला व्रत रखते हुए क्षेत्र के लोगों के शांति सुख समृद्धि एवं निरोग रहने की मनोकामनाओं के साथ आस्था चलगामी व उदयागामी सूर्य को अर्घ देकर प्रार्थना करते हैं। किन्नर गुरु हिना ने अपने जजमान (क्षेत्रवासियों) के कुशल मंगल एवं उनके सुख समृद्धि के लिए कठिन छठ व्रत शुरू किया गया था।

विज्ञापन
Here eunuchs observe Chhath fast: They wish for the happiness and prosperity of the host, not children
यहां किन्नर रखते हैं छठ का व्रत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ का व्रत यूं तो हर कोई अपने परिवार की समृद्धि और खुशी के लिए रहता है। लेकिन सेवराई क्षेत्र में एक किन्नर भी इस व्रत को पूरे रीति रिवाज और परंपरा के साथ पिछले कई वर्षों से रखता आ रहा हैं। यहां की किन्नर नहाय खाय के साथ छठ व्रत करते हैं।

विज्ञापन

आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी के लेकर जहां आम जनमानस में उल्लास बना हुआ है। वहीं तहसील क्षेत्र में निवास कर रही किन्नरों के द्वारा भी बीते एक दशक से छठ पूजा किया जाता है।
विज्ञापन

किन्नर बड़े ही धूमधाम से पूरे विधि विधान पूर्वक कठिन निर्जला व्रत रखते हुए क्षेत्र के लोगों के शांति सुख समृद्धि एवं निरोग रहने की मनोकामनाओं के साथ आस्था चलगामी व उदयागामी सूर्य को अर्घ देकर प्रार्थना करते हैं। किन्नर गुरु हिना ने अपने जजमान (क्षेत्रवासियों) के कुशल मंगल एवं उनके सुख समृद्धि के लिए कठिन छठ व्रत शुरू किया गया था। कुछ वर्षों बाद किन्नर गुरु हिना की तबीयत खराब होने के बाद उनके शिष्य सोनी किन्नर ने छठ व्रत करना शुरू किया। करीब 10 वर्षों से लगातार किन्नर समुदाय के द्वारा छठ व्रत किया जा रहा है। किन्नर रोशनी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के सुख शांति समृद्धि एवं निरोगी काया की कामना लिए हम अपने यजमानों के मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गुरु हिना किन्नर के निर्देश पर छठ व्रत करते हैं। छठ करने के लिए हम यजमानों से ही चंदा इकट्ठा करते हैं और आम महिलाओं की ही तरह कठिन निर्जला व्रत रखकर छठ पूजा की जाती हैं। सोनी किन्नर ने बताया कि वह यजमानों और उनके बच्चों की सलामती, खुशहाली के लिए कठिन व्रत परंपरा को निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed