फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hello... Police officer is saying, you people watch obscene videos on mobile.

Ghazipur News: हैलो... पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं, तुम लोग मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखती हो

Sat, 16 Nov 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hello... Police officer is saying, you people watch obscene videos on mobile.
बारा। हैलो ...मैं गाजीपुर से पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं। पता चला है कि तुमलोग मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखती हो। ऐसे में मोबाइल पर बात कर रही युवती डर गई। इसका लाभ लेते हुए साइबर ठग ने गहमर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बहनों से दस हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

गांव निवासी तीन बहनें साथ रहती हैं, उनमें से एक के मोबाइल पर 13 नवंबर को फोन आया। दूसरी तरफ से कहा गया कि, मैं गाजीपुर से पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं। हमें पता चला है कि आप लोग मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखती हो। मामले की जांच करने पुलिस टीम तुम्हारे घर पहुंच रही है। यह सुनकर तीनों बहनें डर गईं। उन्हें विश्वास दिलाने के लिए फोन पर पुलिस वाहन का सायरन बजाकर भी सुनाया गया। ठगों ने बहनों को बचने के लिए एक मोबाइल नंबर पर 20 हजार रुपये डालने के लिए कहा। साथ ही कहा कि परिजनों को कुछ नहीं बताएं। बहनों ने चार बार में 10 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। कुछ देर बाद उनकी मां को इसकी जानकारी हुई और उसने अपने भाई को पूरा प्रकरण बताया तो धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई। हालांकि, इस मामले में अभी तक उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन


यह साइबर क्राइम है। पुलिस कर्मी या अधिकारी कभी भी इस तरह से फोन नहीं करते हैँ। वे किसी से पैसे की मांग भी नहीं करते हैं।
-डॉ. ईरज राजा, एसपी
यहां करें शिकायत

एसपी के मुताबिक साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। साथ ही अपनी शिकायत नेशनल सइबर क्राइम रिपोटिंग पोर्टल https://www.cyber crime.gov.in पर या नजदीकी थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क में करें। उन्होंने बताया कि ठगी के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी से जुलाई ठगी के 47 मामले
जनवरी से लेकर जुलाई माह तक 47 मामले दर्ज हुए। इसमें 24 लाख 97 हजार 495 लाख रुपये की ठगी हुई। हालांकि पुलिस 28 मामलों का निस्तारण कराने का दावा करती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed