फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hearing was held, settlement was not done, returned home

Ghazipur News: सुनवाई हुई, नहीं हुआ निस्तारण बैरंग लौटे घर

Sat, 10 Dec 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hearing was held, settlement was not done, returned home
कहने को तो सुनवाई पुलिस और राजस्व महकमे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने की, लेकिन सिर्फ निर्देश देने के अलावा प्रार्थना-पत्र पर लिखकर दूसरों को बढ़ा दिया। समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। ऐसे में घंटों बैठने के बाद घर लौटना पड़ रहा है। अमूमन थाना दिवस पर फरियाद लेकर विभिन्न परिसरों में पहुंचे फरियादियों की यही शिकायत रही। सबसे अधिक राजस्व के मामले आए थे। इधर एसपी ने करीमुद्दीनपुर एवं भांवरकोल में फरियाद सुनने के साथ जल्द से जल्द निर्देश दिया और उन्होंने दोनों थानों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही फरियादियों के आने का सिलसिला थाना परिसरों में शुरू हो गया था। ठंड और सर्द हवाओं के बावजूद अपनी समस्या के निस्तारण के लिए लोग पहुंच चुके थे। सुबह दस बजे से थाना परिसरों में पुलिस अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों ने सुनवाई शुरू कर दी। मौधा / औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर कोतवाली परिसर में सैदपुर एसडीएम ओमप्रकाश और एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने सुनवाई की । अधिकांश मामले जमीन विवाद से जुड़े थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने ऐसे मामलों के निस्तारण की जिम्मेदारी राजस्व कर्मियों को दी। इस दौरान 11 मामलों में से पांच मामलों का निस्तारण हुआ। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा कोतवाली में जखनिया एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव और भुड़कुड़ा सीओरविंद्र कुमार वर्मा ने फरियाद सुनी। इस दौरान आए छह आवेदन में से चार का मौके पर निस्तारण हुआ। दुल्लहपुर थाना परिसर में तहसीलदार रामजी ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। इस दौरान चार प्रार्थना-पत्रों में से एक का निस्तारण हुआ। शादियाबाद थाना पर नायब तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य ने फरियादियों की समस्या सुनी। सात आवेदन में मात्र एक का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लठ्ठूडीह संवाददाता के अनुसार एसपी ओमवीर सिंह ने करीमुद्दीनपुर थाने पर आए फरियादियों की प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करने के साथ मातहतों को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, माल खाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्पडेस्क, भोजनालय का निरीक्षण किया। इस दौरान आए आठ प्रार्थना पत्रों में से तीन मामलों का निस्तारण किया गया। पुलिस कप्तान ने मातहतों के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र के वांछित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधी प्रवृति के लोगों पर नजर बनाए रखने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

भांवरकोल संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक भांवरकोल थाने में आए फरियादियों की फरियाद सुनने के साथ ही थानाध्यक्ष आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या बलवा रोकथाम रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण करने के साथ लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। नौ प्रार्थना पत्र में से तीन का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed