फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hearing postponed due to lack of presiding officer

पीठासीन अधिकारी के न होने से सुनवाई टली

Wed, 09 Nov 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hearing postponed due to lack of presiding officer
अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, एमपी एमएलए कोर्ट रामशुध सिंह की अदालत में 21 साल पुराने बहुचर्चित उसरी चट्टी हत्याकांड में गवाह रमेश राम की शेष जिरह के लिए 22 नवंबर की तिथि नियत की गई है। बुधवार को गवाही की तिथि तय थी लेकिन पीठासीन अधिकारी के नहीं होने के कारण सुनवाई टाल दी गई।
विज्ञापन

बतातें चले कि 15 जुलाई 2001 को मुख्तार अंसारी अपने निर्वाचन क्षेत्र मऊ जा रहे थे। दिन में 12 :30 बजे उसरी चट्टी पर उनके काफिले पर पहले से तैयार हमलावरों ने स्वचलित हथियारों से फायरिंग की। इसमें मुख्तार अंसारी के सरकारी गनर रामचंदर उर्फ प्रदीप की मौके पर मौत हो गई और वहीं रुस्तम उर्फ बाबू घायल हो गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हमलावरों में से एक की मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी के साथ चलने वाले हमराहियों को भी चोट आई थीं। इस मामले में मुख्तार अंसारी की ओर से बृजेश सिंह व त्रिभुवन सिंह को नामजद करते अन्य 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया जिसमें से दो आरोपी की विचारण के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed