फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hearing on land grabbing case of businessman leader on 28th

Ghazipur News: व्यापारी नेता की भूमि हड़पने के मामले में सुनवाई 28 को

Wed, 11 Feb 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hearing on land grabbing case of businessman leader on 28th
गाजीपुर। व्यापारी नेता अबू फखर खां की भूमि जबरन हड़पने के मामले में सुभासपा के मऊ विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) में सुनवाई नहीं हुई। अब अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी। यह मामला 12 अगस्त 2023 को दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। व्यापारी नेता अबू फखर खां ने आरोप लगाया था कि उनकी होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के सामने स्थित कीमती जमीन को साजिश के तहत हड़प लिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में माफिया मुख्तार अंसारी ने उन्हें लखनऊ जेल बुलाया और रौजा क्षेत्र में स्थित जमीन को अपने परिजनों के नाम रजिस्ट्री कराने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि डर से भूमि की रजिस्ट्री विधायक अब्बास अंसारी के नाम कर दी। इस मामले में मुख्तार अंसारी, उनकी पत्नी आफशा अंसारी, विधायक अब्बास अंसारी, साले आतिफ रजा व अनवर शहजाद के अलावा अंसारी परिवार के करीबी अफरोज नामजद हैं। विधायक के अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में अब अगली तारीख 28 फरवरी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed