फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   health

जल्द शुरु होगी सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी, तैयारी शुरु

Sun, 30 May 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
health
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थापित सीएचसी-पीएचसी की जल्द ही ओपीडी शुरू की जाएगी। इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। कोविड हेल्प डेस्क बनाकर कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है, जिससे चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा सके। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सेवाएं बेहतर करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जहां प्रतिदिन दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। वहीं डीएम सुबह-शाम प्रगति की समीक्षा कर मानीटरिंग कर रहे हैं। ऐसे में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी संचालन को लेकर तैयारी भी तेज कर दी गई है। करीब दो माह से कोरोना संक्रमण के चलते 12 सीएचसी एवं चार पीएचसी की ओपीडी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद कर दी गई थी। ऐसे में ग्रामीण इलाकों के मरीजों को उपचार के लिए निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे उनकी जहां आर्थिक क्षति हो रही थी। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती रही है। सीएचसी-पीएचसी का ओपीडी संचालन शुरु होने से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मरीजों को काफी सुविधा मिल सकेगी और उन्हें आर्थिक दंश का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी के ओपीडी संचालन को लेकर तैयारी की जा रही है। शासन की ओर से निर्देश आने के बाद तत्काल शुरू कर दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed