फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   health

गांवों में बांटे सैनिटाइजर और मास्क

Sun, 30 May 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
health
गाजीपुर। भाजपा का तीन दिवसीय ‘सेवा ही संगठन है’ कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान भाजपाजनों ने गांवों में सैनिटाइजर और मास्क बांटे। साथ ही लोगों को कोरोना जैसी जानलेवा बीमार से सतर्कता बरतने का आह्वान किया। जखनिया विधानसभा के बरहट ग्राम में जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की तरफ से मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सा उपलब्ध कराई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता की हर मुश्किल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका सहयोग किया है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, जगदीश सिंह, नंदलाल वर्मा, शिव वनवासी, शिवनारायन सिंह, अवधेश पटेल, त्रिभुवन सिंह मौजूद थे।नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि महाजन टोली एवं सुभाष नगर में लोगों से संपर्क कर कोरोना से जागरूक करते हुए उसके प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की गई। परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने संभावित तीसरी लहर को गंभीरता से लेते हुए लोगों को सावधान एवं सुरक्षित रहने एवं कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर सभासद संजय कटियार, कमलेश श्रीवास्तव, लाले यादव, बूथ अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुरेश पटेल, आशीष चित्रांशी, सुनील गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के नेतृत्व में जंगीपुर विधानसभा के अंधऊ में मास्क वितरण किया। सेक्टर संयोजक संदीप गुप्ता, रामअवध, छोटेलाल, अंजनी आदि ने गांव को सैनिटाइज किया। सदर पूर्वी मंडल के सेक्टर बिंदवालिया में पूर्व जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा के नेतृत्व में साबुन बांटा गया। सादात मंडल के शिशुआ पार में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय के नेतृत्व में मास्क, सेनेटाइजर, बिस्कुट एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं बांटी गईं। रेवतीपुर मंडल के ग्राम सभा ड़ेढ़गांवा तथा गौरा में मास्क, सेनेटाइजर, दवा, साबुन और दवा का छिड़काव कराया गया। जहूराबाद विधानसभा के ताजपुर डेहमा में मास्क एवं हाथ धोने के लिए साबुन सेक्टर प्रभारी देवेंद्र सिंह देवा, सोनू कुशवाहा ने वितरित किया। जखनिया के शक्ति केंद्र सराय सदकर में मुराहू राजभर के नेतृत्व में मास्क, साबुन का वितरण किया गया। जमानिया दक्षिणी मंडल के बरुइन शक्ति केंद्र पर बृजनंदन सिंह के नेतृत्व में फेस कवर तथा गांव को सैनिटाइज किया गया। जहूराबाद विधानसभा के सेक्टर माटा के बूथ नंबर 298 पर सैयद मासूम हैदर अल्पसंख्यक मोचा की ओर से राशन मास्क एवं सैनिटाइजर बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed