फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health ATMs that check health are sick and gathering dust

Ghazipur News: होली ः 800 से 4000 तक की रेंज में बिक रहीं चंदेरी सिल्क साड़ियां

Tue, 11 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Health ATMs that check health are sick and gathering dust
होली के लिए कपड़े का बाजार सज गया है। होली खेलने के लिए टोपी, टी-शर्ट, पगड़ी एवं कुर्ता-पायजामा भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। कपड़ों विशेषकर रेडीमेड की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रंगों का पर्व होली जिले में 14 मार्च को मनाया जाएगा। यह त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे ही रंगोत्सव का उल्लास भी दिखाई देने लगा है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में पर्व से संबंधित सामानों की दुकानें सजने के साथ ही उन खरीदार भी दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन

बच्चे जहां रंग-बिरंगी पिचकारियों को खरीद रहे हैं वहीं महिलाओं ने चिप्स-पापड़, गुझिया और खाने-पीने की अन्य सामग्री बनाने के लिए सामानों की खरीदारी शुरू कर दी है। होली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। रंग खेलने के बाद शाम को होली मिलन के लिए आकर्षक परिधानों की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में दुकानों पर रेडीमेड कपड़ों और साड़ियों की बड़ी रेंज आई है। साड़ी विक्रेता विनय गुप्ता ने बताया कि शिफान, चंदेरी, सिल्क, साठ ग्राम, रिच पल्लू वाली, लेस, स्टोन वाली साड़ियां आठ सौ से लेकर चार हजार तक में उपलब्ध है। विक्रेता चंदन का कहना है कि युवतियां गाउन, फ्राक, प्लाजो, सलवार-कुर्ता, लेगिंग, लहंगा, नेट सूट, क्राप टाप, बेलबाटम पसंद कर रही हैं।
युवक शर्ट-पैंट, टी-शर्ट, जींस, कुर्ता-पायजामा तथा बच्चों के लिए बाबा सूट, शर्ट-टी शर्ट, जींस, कुर्ता पायजामा की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed