फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health and wellness center will become digital mini hospital

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनेगा डिजिटल मिनी अस्पताल

Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Health and wellness center will become digital mini hospital
जनपद के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण स्वास्थ विभाग द्वारा कराया गया था। अब सेंटरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति कर उसे मिनी अस्पताल का रूप देने का शासन ने मन बनाया है। इस मिनी अस्पताल का पूरा रखरखाव डिजिटल तरीके से होना है। इसको लेकर केंद्रों पर तैनात सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को विभाग के द्वारा लैपटॉप प्रदान किया जा रहा है। देवकली ब्लाक के तहत कार्यरत सभी सीएचओ को चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके सरोज द्वारा लैपटॉप प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरगोविंद सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 254 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का पद सृजित है। इसके सापेक्ष 128 केंद्रों पर सीएचओ की नियुक्ति की जा चुकी है। अब उन केंद्रों को मिनी अस्पताल का रूप देने और सारा डाटा ऑनलाइन करने के उद्देश्य से सभी सीएचओ को शासन के निर्देश पर लैपटॉप उपलब्ध कराया जा रहा है। बीपीएम प्रदीप सिंह ने बताया कि देवकली ब्लाक में कुल 10 सीएचओ की नियुक्ति की गई है। जिन्हें लैपटॉप प्रदान किया गया। इस लैपटॉप के मिलने से केंद्र पर आने वाले मरीजों की प्रोफाइल के साथ ही उनका आईडी बनाना और पूरा डाटा को डिजिटल तरीके से रखना है। मरीजों का सीबैक फार्म, टेलीमेडिसिन की सुविधा भी प्रदान करने के साथ गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा भी उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि वह जो भी सेवा देंगे उसका तिथिवार विवरण और मरीजों का विवरण प्रत्येक सप्ताह ब्लाक को देंगे। उन्होंने पिछले एक सप्ताह में क्या कार्य किए हैं। इन सब को देखते हुए विभाग की तरफ से सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपकरण, औषधि एवं जांच सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है। इन केंद्रों पर सामान्य उपचार एवं जांच की व्यवस्था नि:शुल्क रूप से उपलब्ध है। इसके अलावा गैर संचारी रोगों का भी इलाज इन केंद्रों पर किया जाएगा। इस मौके पर शशी किरण, नीलू, रानी, सच्चिदानंद, सौम्या, अनीता, अनुराधा, पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed