{"_id":"67d864107d5e96614a0c2f83","slug":"he-used-to-spit-out-food-and-give-it-to-his-wife-case-filed-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-129680-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पत्नी को थूक कर देता था खाना, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पत्नी को थूक कर देता था खाना, मुकदमा
विज्ञापन
पत्नी ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मारने पीटने और ससुर, सास, देवर, ननद पर थूककर खाना देने के आरोप गंभीर आरोप लगाए हैं। भांवरकोल पुलिस ने रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तीन मई 2022 को उसकी शादी भांवरकोल थानाक्षेत्र के स्थित एक गांव में हुई थी। पति कमलेश हमेशा मारता पीटता है। ससुरालियों ने बीते 13 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
आरोप लगाया कि सास और ननद पिटवाती थीं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक बार थाने पर समझौता होकर जब ससुराल पहुंची तो पति अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मारने-पीटने लगा और अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगा। इधर पति से रिश्ता ठीक नहीं होने पर देवर ने जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि जब उसके पिता सेवानिवृत्त हुए तो पैसे मांगने के लिए सास, ससुर, पति और देवर परेशान करने लगे। मना करने पर मारने-पीटने के साथ प्रताड़ित करने लगे। खाना देते समय थूक देते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।