फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He returned home after a year and a half, had a drunken argument with his wife, and his body was found hanging in the morning.

Ghazipur News: डेढ़ वर्ष बाद घर आया, शराब के नशे में पत्नी से विवाद, सुबह फंदे से लटका मिला शव

Thu, 25 Dec 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
He returned home after a year and a half, had a drunken argument with his wife, and his body was found hanging in the morning.
भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा गांव में डेढ़ वर्ष बाद घर लौटे रामफल कोल का मंगलवार की शाम को पत्नी से विवाद हो गया। तोड़फोड़ करने पर पत्नी ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने रात 12 बजे रामफल को घर छोड़ा। पत्नी अपने बच्चों के साथ दुकान पर सो गई। बुधवार की सुबह जब वह घर पहुंची तो पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे पति का लटकता शव मिला। मड़िहान के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि उर्मिला देवी ने जानकारी दी कि पति रामफल कोल (50) किसी दूसरी महिला को लेकर डेढ़ वर्ष पहले घर से कानपुर चले गए थे। एक छोटी सी दुकान चलाकर पांच-पांच बच्चों का पालन पोषण कर जीवन बीता रही थी। एक पुत्री का विवाह भी किया। पति को सूचना दी थी लेकिन वे शादी में घर नहीं आए। मंगलवार की शाम को अचानक शराब के नशे में घर पहुंचकर मारपीट करने लगे। घर में रखा सारा सामान भी तोड़ने फोड़ने लगे। यह देख डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घंटों समझाया। उसके बाद रात 12 बजे पति को घर छोड़कर वापस लौट गई। इसके बाद वह बच्चों को लेकर दुकान पर सो गई। सुबह में जैसे ही घर पहुंची तो देखा कि पति पेड़ पर फंदे से लटके थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक के दो पुत्रों में राजन, बब्बू, दो पुत्रियों में अनीता, ममता है। एक पुत्री का विवाह हो चुका है। पति की मौत के बाद पत्नी के साथ बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed