फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He placed a pistol on his chest and said, I will shoot you.

Ghazipur News: सीने पर पिस्टल सटाकर बोला, मार दूंगा गोली

Mon, 26 Aug 2024 01:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
He placed a pistol on his chest and said, I will shoot you.
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लालनपुर गांव में शनिवार की रात आठ बजे घर लौट रहे एक युवक पर जान से मारने के इरादे से बाइक सवार दो हमलावरों ने फायर झोंक दिया। गोली दाहिने हाथ की हथेली में लगी है। घायल किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग युवक को मेडिकल काॅलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर रविवार को घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लालनपुर गांव निवासी विपिन यादव रात में शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। वहां से रात आठ बजे घर लौट रहे थे। इधर सड़क पर पहले बाइक पर बैठे दो लोग युवक को रोके और सीने पर पिस्टल सटा दिया और कहा कि गोली मार दूंगा। विपिन ने सीने पर से पिस्टल को जैसे ही झटकारा फायरिंग हो गई और गोली युवक के दाहिने हाथ की हथेली को चीरती हुई निकल गई। वह शोर मचाते हुए घर की तरफ भागा। इस बीच गांव के लोग भी घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। इस पर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। इधर परिजन हथेली से गिर रहे खून को देख घबरा गए और उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। घायल के भाई रामाश्रय यादव ने घटना के दूसरे दिन पुलिस को दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के लिए संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हुई है। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि घायल युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed