फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He called two friends and took them 2 km away and killed them.

Ghazipur News: दो दोस्तों को फोन कर बुलाया 2 किमी दूर ले जाकर की हत्या

Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
He called two friends and took them 2 km away and killed them.
खानपुर थाना क्षेत्र के चिलौना कला रामपुर मंदिर से दो किमी दूर ऊचौरी मलहिया बगीचे में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले फोन कर दोनों को बुलाया और बाइक से दो किमी दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल के तीन खोखे बरामद किए। घटना से आक्रोशित गांव व परिवार की महिलाएं शव लेकर जा रही एंबुलेंस के सामने लेट गईं और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गईं।
विज्ञापन

एसपी डाॅ. ईरज राजा और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल के समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर रवाना हुई। दोपहर करीब तीन बजे आईजी रेंज वाराणसी मोहित गुप्ता ने भी माैके का जायजा लिया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपी अंकित सोनकर, बिल्लू, मिराज व कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथमदृष्टया घटना का संबंध तीन वर्ष पुरानी रंजिश से है। पांच-छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चिलौना कला रामपुर गांव निवासी अनुराग सिंह (21) को दो बाइक पर सवार चार युवकों ने फोन कर गांव के बाहर मंदिर पर बुलाया था। अनुराग ने वहां पहुंचने के बाद मंदिर से सटे आवास में रहने वाले दोस्त अमन चौहान (19) को भी बुला लिया। इसके बाद अनुराग और अमन आरोपियों की बाइक से ऊचौरी मलहिया बगीचे पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों की कनपटी पर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed