{"_id":"6abaa25b2ebd0da4f3017300","slug":"havildar-lalu-yadav-mortal-remains-reach-his-ancestral-village-family-members-break-down-in-grief-in-ghazipur-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: हवलदार का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही बिलख पड़ा पूरा परिवार, 10 साल के बेटे ने दी अंतिम सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: हवलदार का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही बिलख पड़ा पूरा परिवार, 10 साल के बेटे ने दी अंतिम सलामी
Mon, 28 Sep 2026 10:53 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:53 PM IST
सार
गाजीपुर में हवलदार लालू यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। पूरा परिवार बिलख पड़ा। यह देख हर किसी की आंखें भर आईं। लालू यादव दो वर्ष से ब्रेन ट्यूमर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
हवलदार को 10 साल के बेटे ने दी अंतिम सलामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के दहेंदु निवासी असम राइफल्स में रेडियो ऑपरेटर हवलदार के पद पर मणिपुर में तैनात लालू यादव (34) का बीते 26 सितंबर को निधन हो गया। सोमवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव दहेंदु पहुंचा। वह दो वर्ष से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जुझ रहे थे। कोलकाता कमांड अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दहेंदु निवासी अर्जुन यादव ने बताया कि बेटा लालू यादव वर्ष 2014 में 16 असम राइफल्स रेडियो ऑपरेटर हवलदार के पद पर मणिपुर के सेनापति मरम में तैनात थे। उन्होंने बताया कि वह लगभग दो वर्ष से बीमार थे। वह गंभीर बीमारी ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे। वह लगातार बीमार रहने लगे थे। उनका इलाज कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल चल रहा था। कुछ दिन पूर्व उनकी तबियत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लालू यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पिता अर्जुन यादव ने बताया कि बीते 26 सितंबर की रात करीब 10 बजे बहु कुमकुम यादव के मोबाइल पर फोन आया था कि लालू यादव का निधन हो गया। यह बताते हुए उनकी आंखें भर आईं।
घर पर ढांढस बंधाने पहुंचीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर पहुंचते ही पत्नी कुमकुम यादव, मां मेवाती देवी और पिता अर्जुन यादव रोने- बिलखने लगे। बिलखना देखकर आसपास के लोग दरवाजे पर पहुंच गए। वहीं लालू यादव के 10 साल के बेटे ने अंतिम सलामी दी।
हवलदार को दी गई अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
चार भाईयों में लालू यादव दूसरे स्थान पर थे। बताया कि लालू यादव के दो बेटे 10 वर्ष के आदित्य यादव और छह वर्ष के आदर्श गांव में ही पढ़ाई करते हैं। परिजनों ने लालू यादव का अंतिम संस्कार गौसपुर गंगाघाट पर किया।