फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accommodation facilities, a marriage hall, and toilets will be provided at Bichhudannath Dham.

Ghazipur News: बिछुड़ननाथ धाम में होगी ठहरने की व्यवस्था, मैरिज हॉल, शौचालय

Tue, 29 Sep 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Accommodation facilities, a marriage hall, and toilets will be provided at Bichhudannath Dham.
बभनौली कला स्थित बिछुड़न नाथ महादेव मंदिर। संवाद
खानपुर। बभनौली स्थित बिछुड़ननाथ महादेव धाम और बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर सैदपुर के विकास और सुंदरीकरण की राह खुल गई है। आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने धाम के विकास की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की टीम ने दोनों मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित निर्माण के लिए भूमि और उपलब्ध स्थान का जायजा लिया। अवर अभियंता सौरभ कुमार राय और आर्किटेक्ट देवांशु ने बताया कि करीब 1.10 करोड़ रुपये से श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, मैरिज हॉल, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सहित कई कार्य प्रस्तावित हैं। स्थल निरीक्षण के बाद इस्टीमेट, मिट्टी की जांच और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। पर्यटन विभाग की टीम के निरीक्षण से धाम के विकास को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है। सुविधाएं विकसित होने से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed