फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Have to go to another village to charge mobile

Ghazipur News: मोबाइल चार्ज करने के लिए जाना पड़ रहा दूसरे गांव

Sun, 14 Apr 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Have to go to another village to charge mobile
भीमापार। क्षेत्र के मिर्जापुर विद्युत उपकेंद्र के बघौड़ा पोखरा छपरा मौजा का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले दो सप्ताह से जला है। जिससे पिछले एक सप्ताह से लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव में जाने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जेई एवं एसडीओ से गुहार लगाने के बाद ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन कनेक्शन जोड़ने के बाद वह तुरंत जल गया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण ग्रामीण उमस भरी गर्मी में अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। यही नहीं बत्ती गुल रहने से लोगों को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव में बिजली न रहने से शाम एवं रात में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। गांव के सतिराम राम, रामदुलार, सुभाष, लौटू राम, बैजनाथ, विश्राम आदि ने जिलाधिकारी से जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है। आक्रोश जताते हुए चेताया कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करने को बाध्य होगें। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी है। ट्रांसफार्मर आकर लगा था लेकिन किसी कारण से पुनः जल गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।- अजय कुमार, अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed