{"_id":"c2441ab49dbbc5d58d7880b177602fd0","slug":"harmonic-songs-punishment-jmania-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरीले गीतों से सजा जमानिया महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरीले गीतों से सजा जमानिया महोत्सव
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में रविवार की रात जमानिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर गायक कलाकारों एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत और स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की सराहना बटोरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गीत और नृत्य पेश कर कार्यक्रम की शुरूआत की। गायक मनोज ने जैसे ही अपने कर्णप्रिय आवाज में गोरिया चांद के अजोरिया नियन गोर बाड़ु हो..सुनाना शुरू किया, बैठे श्रोता झूमने और नाचने लगे। गायिका इंदू सोनाली ने पान खाए सइयां हमारो..सुनाकर लोगों की तालियां बटोरी।
इसके अलावा रानी चटर्जी ने भी भोजपुरी गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जमानिया को जमाने से ऊपर ले जाने के लिए उन्हें जमानिया के लोगों का सहयोग चाहिए। कहा कि जमाने में वही ऊपर जाता है, जो बड़े मन के साथ ही बड़ा विचार भी रखता है।
विज्ञापन
उन्होंने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों में वे पूरा सहयोग देंगे। इस मौके पर उन्होंने जमानिया वेलफेयर ट्रस्ट को स्मृतिचिन्ह प्रदान किया। समिति के महासचिव रविशंकर तिवारी ने कहा कि ट्रस्ट प्रतिवर्ष 51 जोड़ों की नि:शुल्क शादी कराएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख रेवतीपुर अजय यादव ने अतिथिगणों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि सैदपुर के विधायक सुभाष पासी, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव, रीना पासी, विनय राय, राहुल अग्रवाल, मन्नू सिंह, सर्वानन्द सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सचिव पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष आकाश यादव, संगठन मंत्री प्रमोद यादव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, अनिल यादव, अमित सिंह, अनुपम तिवारी, पप्पू पहलवान, अजहर खां, भूपेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन रानी चटर्जी और दिनेश जालान ने किया।