फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Harassment had fruitlessly hanging

बेकारी से तंग आकर लगाई फांसी

Tue, 21 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Harassment had fruitlessly hanging
फांसी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के बरुइन गांव में सोमवार की देर रात फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना स्थल से एक सुसाइट नोट भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


रोहुड़ा गांव निवासी सियाराम प्रसाद का पुत्र सिद्धार्थ गौतम (35) बरुइन मोड़ पर अपने बड़े भाई के साथ मकान में रहता था। बीती देर रात किसी बात को लेकर छत की कुंडी से फांसी पर झूल गया। बाजार से जब सिद्धार्थ का बड़ा भाई मंगलेश घर लौटा तो कमरा में कोई आहट न मिलने पर वह सीधे कमरे में गया और अंदर का दृश्य देख उसके सन्न रह गया। देखा कि सिद्धार्थ रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटका हुआ था। वह चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग  पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों से घटना के संबंध में बातचीत करने के बाद लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेेने के साथ ही मौके से एक सुसाइट नोट बरामद किया। सुसाइट नोट में लिखा था कि वह अपनी पत्नी कुसुम और बच्चों को जीवन में कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुम बच्चों को पढ़ा-लिखाकर बड़ा बनाना और माता-पिता का ध्यान रखना। सिद्धार्थ पहले राजस्थान में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहां से आने के बाद अपने मकान में निर्माण सामग्री की दूकान खोला था, लेकिन दूकान न चलने की वजह से बंद हो गई, जिससे वह बेरोजगार हो गया था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था, इसलिए ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed