{"_id":"68866a44a8ef7f1c9102dd91","slug":"har-har-mahadev-jai-ghosh-and-every-path-towards-mahahar-dham-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-136645-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हर-हर महादेव का जयघोष... और हर रास्ते महाहर धाम की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हर-हर महादेव का जयघोष... और हर रास्ते महाहर धाम की ओर
विज्ञापन
गाजीपुर। सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए रविवार को शहर में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। हजारों कांवड़िये गंगा घाट पर स्नान करने के बाद गंगा जल लेकर महाहर धाम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव, बोल बम और ओम नम: शिवाय के जयकारों से गूंजता रहा। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की जगह-जगह तैनाती की गई थी। जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम में सावन के तीसरे सोमवार को भोलेनाथ के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था सुबह से ही गंगा जल लेने के लिए शहर में पहुंचने लगा था। दोपहर बाद ददरी घाट एवं चीतनाथ घाट पर जल लेने वालों की हजारों की संख्या में भीड़ पहुंच गई थी। सबसे अधिक भीड़ ददरी घाट पर थी। कावंड़ियों में पुरुषों के साथ ही अधिक संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। शहर के प्रमुख बाजार मिश्र बाजार के अलावा अन्य जगहों पर पूजन सामग्री की स्थायी एवं अस्थायी दुकानों से उन्होंने पूजन सामग्री की खरीदारी की। इसके बाद हर-हर महादेव और बोल बम का जयकारा लगाते हुए वह घाटों पर पहुंचे थे। गंगा में स्नान करने के बाद कांवड़ में जल भरकर वे महाहर धाम के लिए रवाना हुए। महहार धाम जाने वाले पूरे रास्ते पर हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय एवं बोल बम का जयकारा देर रात तक गूंजता रहा। डीजे पर भक्ति गीतों पर कांवड़िया नाचते-गाते चल रहे थे। शहर में मिश्रबाजार, महुआबाग के साथ ही धाम जाने वाले मार्ग पर कई जगहों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए स्टाॅल लगाए गए थे। यहां जलपान के साथ ही कुछ देर आराम करने की व्यवस्था की गई थी। कांवड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रमुख स्थानों एवं तिराहों पर बैरिकेडिंग की गई थी। कई जगहों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित था। सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। तीसरे सोमवार पर भोर से ही देवाधिदेव के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू होगा।
बैजलपुर स्थित सिद्धपीठ सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर पर रविवार को बैजलपुर एवं क्षेत्र के अन्य भक्तों की ओर से गंगा जल लाकर भगवान सोमेश्वरनाथ का अर्घा भरा गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी केवल गंगा जल से अर्घा भरकर भगवान सोमेश्वर नाथ का विशेष पूजन हुआ। भगवान सोमेश्वरनाथ का पूजन अर्चन विश्व कल्याण, सर्वे भवंतु सुखिनः एवं पर्याप्त वर्षा के लिए किया गया। शिव पुराण के अनुसार मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ शिव शंकर जिन्हें गंगाधर भी कहा जाता है। सावन माह में गंगा जल चढ़ाने से अत्यंत प्रसन्न होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष बैजलपुर के ग्रामीण घर-घर से गंगा स्नान के लिए जाते हैं एवं गंगा जल लाकर उसी से अर्घा भरा जाता है। इस अवसर पर कृपाशंकर राय, मोहन तिवारी, श्रीराम राय, मुन्ना राय, ग्राम प्रधान मुन्ना पटेल, मुलायम यादव, अरविंद राय, अनिल राय, अशोक पुरी, राधेश्याम यादव आदि मौजूद थे।