फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   hanuman burned lanka

हनुमान ने किया लंका दहन

Mon, 07 Oct 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
hanuman burned lanka
शहर अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की रामलीला में लंका दहन का मंचन। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर की अति प्राचीन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के बारहवें दिन रविवार की रात लंका मैदान में बालि-सुग्रीव लड़ाई, बालि वध, सीता हनुमान मिलन और लंका दहन लीला का कलाकारों ने मंचन किया। राम भक्त हनुमान द्वारा लंका को आग के हवाले करते ही दर्शक जय श्रीराम और जय हनुमान का जयघोष करने लगे।
विज्ञापन

सीता की खोज करते हुए श्रीराम ऋष्यमूक पर्वत पहुंचकर हनुमान के साथ वानर राज सुग्रीव से मित्रता करते हैं। सुग्रीव से बालि द्वारा सताए जाने की बात सुनने के बाद सुग्रीव श्रीराम की आज्ञा से बालि के पास जाकर युद्ध करते हैं। युद्ध के दौरान बालि सुग्रीव को घायल कर देता है। वह वापस आकर राम से बताते हैं। इस पर श्रीराम फिर उसे युद्ध के लिए भेजते हैं। बालि के बहुत ही बलशाली होने पर एक वट वृक्ष के पीछे से श्रीराम बालि कोे तीर से मार देते हैं। हनुमान उड़कर समुद्र पार करते हुए लंका पहुंचते हैं। रावण के सैनिक हनुमान जी को पकड़कर दरबार में ले जाते हैं। वहां हनुमान जी की पूंछ में कपड़ा बांधकर आग लगा दी जाती है। इसी आग से हनुमान जी सोने की लंका में आग लगा देते हैं। पूंछ की आग बुझाने के बाद सीता जी के पास पहुंचते हैं और उन्हें श्रीराम के आने की सूचना देते हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, मंत्री ओपी तिवारी बच्चा, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक वीरेशराम वर्मा, सह प्रबंधक शिवपूजन तिवारी, श्रवण कुमार गुप्ता, पंडित बाल गोविंद दत्त त्रिवेदी, राहुल वर्मा, रोहित कुमार अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, कुश कुमार, अजय चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। उधर अति प्राचीन रामलीला समिति बासुदेवपुर में कैकई-मंथरा और राजा दशरथ संवाद की लीला प्रस्तुत की गई, जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए। इस अवसर पर शुद्धू सिंह, हरिगोविंद सिंह, विनोद सिंह, अभयराज सिंह, छोटक तिवारी, जगदीश शर्मा, संतोष कुशवाहा, राजेश यादव, बुद्धू सिंह, घूरा यादव, लड्डू यादव, दररथ यादव आदि उपस्थित थे। बिरनो संवाददाता के अनुसार श्री रामलीला समिति भड़सर में राम-सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन किया गया। दुबिहा संवाददाता के अनुशसार संत खडेश्वरी बाबा रामलीला मंच पर राम-सीता विवाह का मंचन किया गया। जैसे ही श्रीराम ने माता सीता के गले में वरमाला डाला, उपस्थित लोग जय श्रीराम का जयकारा लगाने लगे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार रामलीला में सीता हरण सहित अन्य लीबला का मंचन किया गया, जिसे देख दर्शक भावुक हो गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता, तहसीलदार घनश्याम, क्षेत्राधिकारी सीपी शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed