फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   hanging

अधेड़ ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 20 Apr 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
hanging
खानपुर। थाना क्षेत्र के इचवल गांव में एक अधेड़ ने पारिवारिक कलह से आजिज आकर सोमवार की देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों एवं ग्रामीणों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद से परिजन बिलखने रहे। ग्रामीणों ने बताया कि रामपाल सिंह (50) की देर रात पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्साए रामपाल अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब पत्नी सुजाता अपने पति को जगाने गई तो रामपाल का शव कमरे की छत में लगे पंखे की कुंडी के सहारे फंदे से लटकता देख चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। इधर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने रामपाल का शव नीचे उतारा। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। फिलहाल आत्महत्या के संबंध में कोई शिकायत अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed