फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Handed over a bill of 73 thousand, said- sell kidney or blood.... deposit the money

Ghazipur News: थमाया 73 हजार का बिल, कहा-किडनी बेचो या खून.... जमा करो पैसा

Mon, 07 Aug 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Handed over a bill of 73 thousand, said- sell kidney or blood.... deposit the money
पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया मामले को रफा-दफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौला गांव के एक निजी अस्पताल संचालक को एक गर्भवती महिला के प्रसव के नाम पर 73 हजार रुपये का बिल थमाना दिया। इतना ही नहीं महिला के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के लोगों ने दबाव बनाया कि किडनी बेचो या खून लेकिन पैसा जमा करो। रविवार को महिला कोतवाली पहुंची। पुलिस ने अस्पताल संचालक को थाने बुलाया। घंटों जद्दोजहद के बाद पुलिस ने समझौता कराकर मामला रफा-दफा करा दिया।
बहरियाबाद निवासी गर्भवती उमा (20) की प्रसव हुई तो पति अजय बनवासी उसे उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर जा रहा था। रास्ते में हालत गंभीर होने पर परेशान हो गया। इसी बीच भटौला स्थित निजी अस्पताल का एक बिचौलिया उससे मिला और कहा कि 16 हजार रुपये में प्रसव करा देगा। उमा को वहां भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

इस बीच चिकित्सा और दवा के नाम पर महिला के परिजनों से 41 हजार रुपये लिये गए। शनिवार को अस्पताल संचालक ने 73 हजार रुपये का बिल बताया तो परिजन के होश उड़ गए। उसने इतना बिल चुका पाने में असमर्थता जताई। उधर अस्पताल के लोग बाकी 32 हजार का बकाया चुकाने के लिए किडनी बेचने अथवा खून बेचकर हर हालत में पैसा जमा कराने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान परिजन गांव और क्षेत्र की महिलाओं के साथ सैदपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। इस पर कोतवाल ने अस्पताल संचालक बुलाया और सुलह-समझौता कराया। इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का आपस में समझौता कराकर मामला रफा-दफा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed